फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

लोगों की दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

Thu, 19 Dec 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
political
सीहड़ा में प्री-जनमंच शिविर में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जनमंच कार्यक्रम के लिए सिहड़ा तथा बंदला ग्राम पंचायत में प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया। बीडीओ भाग सिंह ने लोगों को जनमंच कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

भाग सिंह ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है तथा इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सिहड़ा और बंदला पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्र पंचायत सचिवों के पास ऑनलाइन पंजीकृत करवाना सुनिश्चित कर लें ताकि जनमंच कार्यक्रम से पूर्व उनका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र बिलासपुर में 5 जनवरी 2020 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए चिह्नित पंचायतों के लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने के लिए प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकारियों ने संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आम लोगों को जागरूक किया तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के अतिरिक्त निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed