फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

बागछाल पुल के लिए मंजूर करवाए 13 करोड़ : कटवाल

Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
political
धनीपखर में भराड़ी घाट से भैरो मंदिर सड़क का लोकार्पण करते विधायक जेआर कटवाल - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। विधायक जीत राम कटवाल ने झंडूता के धनीपखर में भराड़ीघाट से भैरों मंदिर सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र व स्थायी विकास पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों के सामाजिक व आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक जीत राम कटवाल ने शनिवार को झंडूता में 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग भराड़ीघाट से भैरों मंदिर का लोकार्पण किया। विधायक ने भैरों मंदिर धनीपखर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झंडूता के हर क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। जिस क्षेत्र में सड़क पहुंच जाती है उस क्षेत्र का विकास शीघ्र होता है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र की सड़कों की बात करते हुए बताया कि चोंता से धनीपखर सड़क को 4 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। 13 करोड़ रुपये बागछाल पुल के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। विधायक ने भैरों मंदिर में सराय भवन और शौचालय बनाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए खरली में पेयजल भंडारण टैंक बनाया जाएगा। पुरानी पानी की पाइपों को भी बदला जाएगा। इस अवसर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निपटारे के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वीना चंदेल, मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कांशी राम, डीएफओ सरोज भाई पटेल, एसडीएम विकास शर्मा, अधीक्षण अभियंता एलसी ठाकुर, अधीक्षण अभियंता अजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता देव राज चौहान, अधिशासी अभियंता मनोहर लाल, अधिशासी अभियंता अनिल सहगल, डीएफएससी प्रताप चौहान, अशोक चंदेल, विकास खंड अधिकारी अनमोल, खंड चिकित्सा अधिकारी अरविंद टंडन, सीडीपीओ नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, एसडीओ रत्न देव, एसडीओ विनोद चंदेल, राजेश खरयाल, प्रवीण वर्मा, जेई मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed