फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police should keep an eye on suspects, history sheets, convicted criminals: SP

संदिग्धों, हिस्ट्री शीट्रों, सजायाफ्ता अपराधियों पर नजर रखे पुलिस : एसपी

Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police should keep an eye on suspects, history sheets, convicted criminals: SP
जिला पुलिस बिलासपुर की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित एसपी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला पुलिस की संयुक्त सलाहकार समिति और मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि संदिग्धों, हिस्ट्रीशीटरों, सजायाफ्ता लोगों और गलत चरित्र वालों पर पैनी निगाह बनाई जाए। पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण संबंधित मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने जिले के सभी अधीनस्थ अधिकारियों समेत थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्राधिकार में अच्छी तरह से कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करें। गश्त में तेजी लाने तथा सभी संवेदनशील स्थलों पर नियमित नाके लगाकर सभी तरह के वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल व पूछताछ सुनिश्चित की जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारी आम जनता के साथ भद्रता व सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत करें।
विज्ञापन

जिला पुलिस कप्तान ने निर्देश दिए कि मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले मुख्य स्रोतों पर शिकंजा कसा जाए। मादक पदार्थ अधिनियम, खनन अधिनियम व आबकारी अधिनियम के अधीन ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई सुनिश्चित कर खोज कार्य (डिटेक्शन वर्क) में तेजी लाएं। सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों, राजमार्गों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर खुली जगह सड़क के किनारे पर व ढाबों आदि में शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करे। जन शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed