{"_id":"65a838bda3fd20812d0727b8","slug":"police-seized-street-vendors-on-the-highway-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11851-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुलिस ने जब्त की हाईवे पर लगाई रेहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुलिस ने जब्त की हाईवे पर लगाई रेहड़ी
विज्ञापन
- मंगरोट में लगातार दूसरे दिन बाधित रही शिमला-धर्मशाला मार्ग की एक लेन
- पुलिस प्रशासन मामले का जल्द निपटारा करने के लिए एसडीएम को लिखेगा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
शिमला-धर्मशाला हाईवे पर मंगरोट में लगाई रेहड़ी को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। उधर, राजनकांत ने रेहड़ी चोरी होने की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी है। वहीं, एक साल से ज्यादा समय से सिर दर्द बने इस मामले का निपटारा करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर को पत्र लिखा जाएगा।
शिमला-धर्मशाला हाईवे की एक लेन पर राजनकांत ने मंगलवार को लगाए रेहड़ी और पत्थर बुधवार सुबह भी लगे रहे। सुबह करीब 11 बजे पुलिस के अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे, उन्हें वहां न तो राजनकांत मिला और न ही उनकी मां मिली। कुछ देर इंतजार करने के बाद पुलिस ने वहां लगी रेहड़ी को जब्त कर अपने साथ ले गई। पुलिस बल के जाने के बाद राजनकांत वहां पहुंचा। उसने दोबारा बड़े-छोटे पत्थर हाईवे पर लगा दिए। साथ रेहड़ी चोरी होने की शिकायत 112 नंबर पर भेज दी। राजनकांत का दावा है कि 2023 में हुई निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा जमीन उसकी माता के नाम निकली है। इसके बदले में उसने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के समक्ष शर्त रखी थी कि वो उसे दुकान लगाने के लिए जमीन मुहैया कराए। प्रशासन ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसे बार-बार हाईवे बंद करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निशानदेही नियमों के आधार पर नहीं हुई है। इस निशानदेही को विभाग ने एसडीएम कोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल मामला एसडीएम कोर्ट के विचाराधीन है। कोर्ट की ओर से राजनकांत और उसकी मां को धारा 133 नोटिस जारी हुआ, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि मामले का निपटारा होने तक हाईवे को किसी भी प्रकार से बाधित नहीं किया जाएगा। नोटिस का पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को निर्देश भी दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद इसके लगातार हाईवे को बाधित किया जा रहा है। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
कोट्
एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को पुलिस कार्रवाई करने के लिए मौके पर गई थी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद हाईवे पर लगाए सामान को जब्त कर लिया गया है। साथ ही सडक़ को बाधित करने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया है। बताया कि एसडीएम सदर को मामले का निपटारा करने के लिए वीरवार को पत्र भी लिखा जाएगा।