फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police remain alert for Anti-Chitta Walkathon

Bilaspur News: एंटी चिट्टा वॉकथॉन को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

Fri, 26 Dec 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police remain alert for Anti-Chitta Walkathon
बिलासपुर में आयोजित वॉकाथॉन के दौरान बच्चों के साथ खाना खाते मंत्री राजेश धर्माणी। संवाद
-2200 मीटर वॉकथॉन के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन

-ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर पार्किंग तक व्यवस्था रही सुचारू, जवानों ने निभाई अहम भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिट्टे के खिलाफ जन जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित एंटी चिट्टा वॉकथॉन को सफल बनाने में बिलासपुर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में छात्र पाठशाला मैदान से लुहणू मैदान तक आयोजित 2200 मीटर की पैदल यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और रूट मैनेजमेंट तक हर मोर्चे पर पुलिस जवानों ने जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाया।
वॉकथॉन के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए थे, जिन्हें पुलिस ने पूरी तरह प्रभावी ढंग से लागू किया। निर्धारित रूट पर वॉकथॉन शुरू होने से 30 मिनट पहले ही वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर लिया गया। आंतरिक शहर के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे कार्यक्रम के दौरान कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हुई। गुरुद्वारा चौक से लुहणू मैदान की ओर आने वाले वाहनों को एकतरफा सर्कुलर व्यवस्था के तहत चलाया गया। वॉकथॉन के स्टार्टिंग और फिनिशिंग वेन्यू के आसपास सभी सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रही। पुलिस जवानों ने लोगों को पहले से निर्धारित पार्किंग स्थलों की ओर मार्गदर्शन किया, जिससे यातायात सुचारू बना रहा। वॉकथॉन के सफल संचालन के लिए कुल 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। इनमें 200 जवान जिला पुलिस और 300 जवान पुलिस मुख्यालय की ओर से तैनात किए गए थे। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ऐसे वाहनों को पूरे कार्यक्रम के दौरान पूर्ण छूट दी गई।
विज्ञापन



इनसेट
मुख्यमंत्री ने भाषण में की पुलिस की सराहना

लुहणू मैदान में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है, जिसके लिए हर पुलिस अधिकारी और जवान बधाई के पात्र हैं। पिछले कुछ माह में नशा माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिसमें पुलिस का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

राजेश धर्माणी ने बच्चों के साथ की बात और खाया खाना

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में बच्चों से फीडबैक लिया और उन्हें नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान धर्माणी ने बच्चों के साथ खाना खाया। कुछ बच्चे साथ में टिफिन लाए थे। मैदान में बैठकर मंत्री ने बच्चों के साथ बातचीत की और खाना खाया। बता दें कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री ने पुलिस और प्रशासन के साथ लगातार समीक्षा बैठकों में भाग लिया ओर इसे सफल बनाया। बताते चलें कि धर्माणी खुद भी लगातार इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। वहीं इसके सफल होने पर उन्होंने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed