{"_id":"62cb10df4b874b41d556c23c","slug":"police-recruitment-bilaspur-news-sml41482059","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 646 अभ्यर्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 646 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हो गया। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
बिलासपुर जिले में तीन जुलाई को लिखित परीक्षा ली गई थी। 74 पदों के लिए 3,907 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसमें से 646 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। अंकुश ठाकुर पुत्र भगतराम ने 61 नंबर लेकर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा 59 अंक लेकर चार अभ्यर्थी संयुक्त से रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। पिछली बार आयोजित की गई परीक्षा में टॉपर के 68 अंक थे, लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा परिणाम रद्द कर दी गई थी।
अब परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अगस्त में तीन सेंटरों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल 74 पद भरे जाने हैं। इनमें पुरुष कांस्टेबलों के 52 पद, महिला कांस्टेबलों के लिए 17 पद और पांच पद चालकों के हैं। उप पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आगामी प्रक्रिया नियमानुसार जल्द शुरू कर दी जाएगी।