फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police pensioners raised the issue of pending liabilities and the payment of medical bills.

Bilaspur News: पुलिस पेंशनरों ने उठाया लंबित देनदारियों और मेडिकल बिलों के भुगतान का मुद्दा

Mon, 13 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police pensioners raised the issue of pending liabilities and the payment of medical bills.
कुनिहार में आयोजित जिला सोलन पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर। स्रोत
जिला पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में गठित हुई नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला सोलन पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को सोलन के एक निजी होटल में हुई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे 107 पुलिस पेंशनरों और संगठन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की वर्षों से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग से उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। साथ ही संगठन का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया।
बैठक में पारित प्रस्तावों में कहा गया कि पुलिस पेंशनरों की वर्षों से लंबित सभी वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का बकाया एरियर सहित जारी किया जाए। संगठन ने कहा कि पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल कई वर्षों से लंबित पड़े हैं। सरकार द्वारा हाल ही में उपलब्ध कराए गए सीमित बजट का स्वागत करते हुए मांग की गई कि शेष लंबित बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट जारी किया जाए, ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पेंशनरों को समय पर राहत मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस भर्ती के दौरान कार्यरत एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने पूर्व सैनिकों की तर्ज पर प्रत्येक जिले में पुलिस पेंशनरों के लिए मोबाइल कैंटीन सुविधा शुरू करने का भी आग्रह किया। प्रस्ताव में कहा गया कि यह मोबाइल कैंटीन पुलिस लाइन से आवश्यक घरेलू सामान लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों तक पहुंचे, ताकि पेंशनरों को रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही यह भी मांग की गई कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों को नियमों के अनुसार मिलने वाले सभी फंड एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ रिटायरमेंट के एक माह के भीतर उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में संगठन का कार्यकाल समाप्त होने पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें धनी राम तनवर को संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार, पुष्प लता सूद को अध्यक्ष, नेकी राम को कार्यकारी अध्यक्ष, नित्य प्रकाश को संयुक्त सचिव, जसवीर सिंह को महासचिव, जीत राम भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संत राम को उपाध्यक्ष, श्याम लाल भाटिया को सलाहकार तथा जय देवी को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग उनकी वर्षों पुरानी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed