{"_id":"68d3f15433daa29ec20cd97d","slug":"police-launched-an-investigation-following-the-womans-allegations-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-144998-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने शुरू की छानबीन
Wed, 24 Sep 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी थाना में मुस्लिम महिला ने कराई है शिकायत दर्ज
लगाए हैं मुस्लिम शरीयत के अनुसार तलाकनामा भेजने सहित कई अन्य आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने जो अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं , पुलिस ने उनकी जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति के संबंध जम्मू के संदिग्ध लोगों से हैं और उसके पास इसके प्रमाण भी मौजूद हैं। मामला तब सामने आया जब महिला के पति ने जम्मू संभाग के कठुआ जिले में रह रही पत्नी को मुस्लिम शरीयत के अनुसार तलाकनामा भेजा।
महिला ने इसे गैरकानूनी बताया और भराड़ी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि उसके पति ने शादी से पहले उसे सिर्फ एक तलाकशुदा निकाह के बारे में बताया था, जबकि असल में उसने पहले चार शादियां की हैं। वहीं यह भी कहा था कि उसके पति के संदिग्ध लोगों के साथ संबंध हैं। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति ने किसी को सुपारी देकर उसे और उसके माता-पिता को मारने की साजिश की है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पूरी मुस्तैदी से जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसका पता जल्द ही चलेगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सच सामने आएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।