फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police keeping an eye on suspicious individuals loitering outside schools

Bilaspur News: स्कूलों के बाहर घूमने वाले संदिग्धों पर पुलिस की नजर

Fri, 23 Oct 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on suspicious individuals loitering outside schools
बिलासपुर स्कूल में छुट्टी के बाद गश्त के दौरान छात्राओं से बातचीत करतीं पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : udhampur news
बच्चों की सुरक्षा के लिए जिलेभर में अभियान शुरू, स्कूल खुलने और छुट्टी के समय बढ़ाई गश्त
विज्ञापन

थाना प्रभारी खुद संभाल रहे मोर्चा, विद्यार्थियों से भी कर रहे संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्कूलों के आसपास विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान शुरू किया है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी खुद स्कूलों के आसपास पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान छात्राओं सहित सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों और नशेड़ियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
बिलासपुर शहर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। सुबह बच्चे जब स्कूल पहुंचते हैं और छुट्टी के बाद बाहर निकलते हैं, उस समय पुलिसकर्मी विशेष निगरानी कर रहे हैं। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था जांचने और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई करना है। पुलिस का यह अभियान केवल निगरानी तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों से सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनके मन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी बच्चों से बातचीत कर उन्हें सहज माहौल देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपनी परेशानी और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को खुलकर साझा कर सकें। स्कूलों के आसपास नशे का सेवन करने वाले लोगों और संदिग्ध रूप से घूमने वालों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। बिलासपुर शहर में सदर थाना प्रभारी की अगुवाई में लगातार गश्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर में नशे की समस्या के बीच स्कूल खुलने और छुट्टी के समय कुछ संदिग्ध लोग स्कूलों के आसपास घूमते थे। मामला ध्यान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पूरे जिले में अभियान शुरू करवाया है।
विज्ञापन

कोट
जिलेभर में स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त कर रही है। थाना प्रभारियों को सुबह स्कूल खुलने और छुट्टी के समय खुद मौके पर जाकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और बच्चों से सकारात्मक संवाद स्थापित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed