फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police jawan Dharampal given farewell with state honours.

Bilaspur News: पुलिस जवान धर्मपाल को राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

Tue, 18 Jun 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police jawan Dharampal given farewell with state honours.
- सोमवार रात को गरामोड़ में सड़क हादसे में गई थी जान
विज्ञापन

- फौज की नौकरी के बाद हिमाचल पुलिस में हुए थे भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के पुलिस जवान धर्मपाल का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ शमशान घाट सुन्हाणी में अंतिम संस्कार किया गया।

अचानक हुई इस मौत से ग्रामीणों और पुलिस टुकड़ी ने नम आंखों से पुलिस जवान को विदाई दी। विधायक जीतराम कटवाल, पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार, एमसी के नवनियुक्त प्रधान पवन डोगरा, व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश वर्मा, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामौड़ा टोल प्लाजा के निकट सोमवार रात को एक सड़क हादसे में सुन्हाणी के धर्मपाल की मौत हो गई थी। वह फौज की नौकरी करने के बाद पुलिस में भर्ती होकर बस्सी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह बटालियन से घर छुट्टी आए थे। सोमवार रात को वापस बस्सी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। गरामोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। कुछ गाड़ियों के तो परखचे उड़ गए, जिसमें सुन्हानी के धर्मपाल की गाड़ी भी चकनाचूर हो गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए एम्स लाया गया। धर्मपाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed