फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police crackdown on drugs, NDPS cases rise in 2025

Bilaspur News: नशे पर पुलिस का शिकंजा, 2025 में एनडीपीएस मामलों में हुई बढ़ोतरी

Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police crackdown on drugs, NDPS cases rise in 2025
जिले में 2025 में बीते वर्ष से 53 मामले ज्यादा हुए दर्ज
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 150 अन्य राज्यों के नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मामलों, गिरफ्तारियों और नशीले पदार्थों की बरामदगी में बीते वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 की अपेक्षा 2025 में न केवल नशे से जुड़े अपराध बढ़े हैं, बल्कि चिट्टा, चरस और पोस्त भूसा जैसी नशीली सामग्री की बड़ी खेप भी जब्त की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2024 में प्रदेशभर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 196 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 249 पहुंच गई। इसी अवधि में गिरफ्तारियों की संख्या भी 291 से बढ़कर 394 हो गई है। इनमें 289 आरोपी हिमाचल प्रदेश से संबंधित हैं, जबकि 150 आरोपी अन्य राज्यों से हैं। अकेले बिलासपुर जिले में भी नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। वर्ष 2024 में पुलिस ने 33.653.34 किलोग्राम चरस बरामद की थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 46.882.06 किलोग्राम हो गई। इसी तरह चिट्टा (हेरोइन) की बरामदगी 2024 में 1.099.71 किलोग्राम रही, जबकि 2025 में यह बढ़कर 1.570.14 किलोग्राम तक पहुंच गई। पोस्त भूसा की बरामदगी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। वर्ष 2024 में 13.674 किलोग्राम पोस्त भूसा पकड़ा गया था, जो 2025 में 19.850.94 किलोग्राम रहा। 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार हेरोइन से जुड़े मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2024 में हेरोइन के 120 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 1.099 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 139 मामले और 1.570 किलोग्राम हेरोइन तक पहुंच गया। इन मामलों में अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की संख्या भी बढ़ी है। 2024 में 24 बाहरी आरोपी पकड़े गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या 29 रही। कुल मामलों में पुरुष आरोपियों की संख्या अधिक रही, हालांकि महिला आरोपी भी दोनों वर्षों में पकड़े गए हैं। वर्ष 2024 में कैनाबिस पौधों, ब्राउन शुगर, एमडीएमए और इंजेक्शन की कोई बरामदगी दर्ज नहीं हुई थी। जबकि वर्ष 2025 में पुलिस ने 25 कैनाबिस पौधे, 20.06 एमडीएमए, पांच इंजेक्शन और 1.47 ग्राम अफीम बरामद की है।
विज्ञापन

इनसेट
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई के आंकड़े भी बढ़े हैं। वर्ष 2024 में कुल 1,08,523 ट्रैफिक चालान किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,30,336 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भगोड़े अपराधियों पर कार्रवाई
प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। वर्ष की शुरुआत में ऐसे 65 मामले लंबित थे। वर्ष के दौरान 31 नए मामले जोड़े गए, जबकि 30 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या नाम हटाए गए। वर्ष के अंत तक 66 मामले लंबित रहे।

इनसेट
अवैध खनन पर शिकंजा
अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में वर्ष 2024 में 306 चालान किए गए, जबकि वर्ष 2025 में 284 चालान दर्ज किए गए।
कोट
जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले नशा तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, जिले के थानों में दर्ज हो रहे मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है।
संदीप धवल, एसपी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed