फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police could not solve the mystery of two high profile thefts

दो हाईप्रोफाइल चोरियों की पुलिस नहीं सुलझाने में पुलिस नाकाम

Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police could not solve the mystery of two high profile thefts
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत आने वाले क्षत्रों में पिछले डेढ़ साल में चोरी की कई वारदातें हुई हैं, इनमें दो हाईप्रोफाइल चोरियां ऐसी हैं, जिनकी अभी तक पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। इन दो चोरियों में एक चोरी सदर के विधायक सुभाष ठाकुर की बहन के घर हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी हाई प्रोफाइल चोरी सेवानिवृत्त अध्यापक के घर हुई थी। इन दो बड़ी चोरी की घटनाओं में पुलिस के बड़े अधिकारी जांच कर रहे हैं। अमरपुर की चोरी में डीएसपी अनिल ठाकुर खुद देख रहे हैं और बाड़ी मझेड़वा की घटना में घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर को लगाया गया है।
विज्ञापन

केस 1 : घुमारवी उपमंडल के साथ लगती अमरपुर पंचायत के गांव अमरपुर में चोरों ने 31 जुलाई 2020 की रात को एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घर से पीछे की तरफ खिड़की को तोड़कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह चोरी की घटना पंचायत के पूर्व प्रधान और सदर विधानसभा के विधायक सुभाष ठाकुर के बहन के घर पर हुई थी। अमरपुर में हुई हाई प्रोफाइल इस चोरी की घटना के बाद सेंटर रेंज डीआईजी मधुसूदन ने भी घर में जाकर घटना की स्थिति का जायजा लिया था। वहीं, जिले के पुलिस कप्तान भी मौके पर मौजूद थे और चोरी की घटना को शीघ्र सुलझाने के आदेश दिए थे, लेकिन ये आदेश हवा हवाई ही साबित हुए हैं। पुलिस ने इस चोरी की घटना में फॉरेंसिक विभाग की मदद लेकर टीम को बुलाया था। चोरी का आकलन लगभग तीस लाख रुपये हुआ है, यह चोरी क्षेत्र के लोगों के लिए पहेली बनी हुई है। इस घटना में चोर चार कड़े, चार चूड़ियां, दो चक, आठ अगूंठियां, तीन चेन, तीन हार सेट, एक किटी सेट, एक लॉकेट सेट, दो टॉप्स और दो नथ बालियां चोरी हुई हैं, जो 57 तोले के लगभग हैं। इनकी कीमत लगभग तीस लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2 : घुमारवी उपमंडल के गांव बाड़ी मझेड़वा में 29 अगस्त को सेवानिवृत्त अध्यापक बंशी राम पुत्र रामू राम के घर पर लगभग पांच लाख रुपये की चोरी की घटना हुई थी। इसकी अभी पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। बता दें कि घटना उस समय घटी, जब परिवार के लोग पशुओं को घास लाने गए थे। दंपती जब घास लेकर वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दंपती के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इा चोरी में मंगल सूत्र एक, चक एक, नथ एक, टीक दो, झुमके एक जोड़ी, बालियां दो जोड़ी, कांटे, एक जोड़ी और नौ हजार नकद उड़ा ले गए हैं। इस घटना में घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर को लगाया गया है।

क्या कहना है पुलिस का
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि अमरपुर की चोरी की घटना के लिए उच्च अधिकारियों के चार लोगों की एक एसआईटी टीम गठित की गई है। टीम की ओर से पिछले लगभग एक साल में इस चोरी की घटना में संदेह के आधार पर करीब एक हजार मोबाइलों की लोकेशन को खंगाला है तथा जम्मू, कांगड़ा और मंडी में जो बड़ी चोरियां हुई हैं, उनमें जो शामिल गिरोह थे । उनसे भी पूछताछ की गई। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। टीम की ओर से अभी भी छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्रातिशीघ्र सफलता हाथ लगेगी। वहीं, बाड़ी मझेड़वा में जो चोरी हुई है, उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। शीघ्रता पूर्वक सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed