{"_id":"56fd6bea4f1c1bf446f00105","slug":"police-constable-death-due-to-jaundic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया से मौत के मामले में फिर गरमाया सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया से मौत के मामले में फिर गरमाया सदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पीलिया से मौत मामले में वीरवार को फिर से सदन गरमाया। प्रश्नकाल खत्म होने के बाद झंडूता के भाजपा विधायक रिखीराम कौंडल ने मामला उठाया कि शिमला में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है।
विज्ञापन
वह विधानसभा परिसर में ही तैनात रहा है। कहा कि सुरजीत सिंह नाम का यह पुलिसकर्मी आईआरबी में तैनात था। शिमला में दूषित पानी के कारण उसकी पीलिया से मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले पर संज्ञान लिया जाए। इस पर स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने रिखीराम कौंडल को कहा कि उन्होंने इस बारे में कोई नोटिस नहीं दिया। बिना नोटिस दिए इस मामले पर चर्चा नहीं हो सकती।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सदन की कार्यवाही कायदे कानून से ही चलती है। यह सही बात नहीं है। बाकी सरकार इस मामले का पूरा पता कर इसकी जांच करेगी। इस पर कौंडल ने कहा कि यह मामला सुबह ही उनके ध्यान में आया है। इसलिए उन्होंने इसे उजागर किया है।