संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर । पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय बिलासपुर में गश्त के दौरान 5 युवकों को पकड़ा है। युवकों पर छात्राओं को परेशान करने का आरोप है। सभी आरोपियों को पुलिस थाना ले आई है और यहां उनसे पूछताछ की गई है। बुधवार को स्कूल से छुट्टी के समय पुलिस राजकीय वरिष्ठ कन्या पाठशाला के बाहर गश्त पर थी।
इस दौरान कुछ छात्राओं ने पुलिस को बताया कि शरारती तत्व उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच युवकों को पकड़ कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना भेज दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस अब छात्राओं की सुरक्षा के लिए रोज गश्त करेगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को थाना लाया गया है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वे उन्हें तंग किए जाने के संबंध में बेझिझक पुलिस में शिकायत कर सकती हैं।

बरठी बाजार में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों का चालान करते पुलिस कर्मी।- फोटो : BILASPUR