{"_id":"66548f6c738c92ed310d7846","slug":"police-caught-648-grams-of-chitta-from-two-youths-of-mandi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117986-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुलिस ने मंडी के दो युवकों से पकड़ा 6.48 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुलिस ने मंडी के दो युवकों से पकड़ा 6.48 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
-पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान मंडी के दो युवकों को 6.48 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार विशेष टीम फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देख दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 6.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सुनील रावत (28) और राकेश कुमार (28) निवासी बीबीएमबी कॉलोनी सुंदर नगर जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।