{"_id":"60802ec28ebc3ea1da3348d9","slug":"police-arrested-accused-of-snatching-bag-of-money-from-hoshiarpur-bilaspur-news-sml3681106165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार किए पैसों का बैग छीनने के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार किए पैसों का बैग छीनने के आरोपी
विज्ञापन
बैग छीन कर भागे दोनों बाइक सवार गिरफ्तार
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को होशियारपुर से किया गिरफ्तार
आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सीसीटीवी से मिली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में बीते शनिवार को बैग छीनकर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाई पुलिस ने थाना प्रभारी कर्म सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों की पहचान की और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत नघ्यार निवासी कृष्णु़ राम अपने पोते को मोबाइल लेने के लिए शाहतलाई जा रहे थे। सरहयाली पुल के पास दो बाइक सवार कृष्णु राम के बगल में रखे बैग को छीन कर भाग गए। इसकी उन्होंने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए शाहतलाई बड़सर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर एक बाइक सवार मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू निवासी अजनोहा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब और दूसरे आरोपी प्रीतपाल निवासी होशियारपुर पंजाब को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को तलाई थाना ले आई है। इनमें से एक को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर रखा गया है। जबकि दूसरे को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।