फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police are investigating whether the murder was for theft or something else.

Bilaspur News: चोरी के लिए हत्या की गई या कुछ और पुलिस कर रही जांच

Mon, 10 Jun 2024 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police are investigating whether the murder was for theft or something else.
साइड स्टोरी
विज्ञापन

- पुलिस कर रही दोनों पहलू पर जांच, डॉग स्क्वायड की भी ले रही मदद
- पति-पत्नी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी
- सात माह से घर पर अकेले रह रहे थे बुजुर्ग दंपती
- रोजाना करीब 20 लीटर दूध का करते थे व्यापार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के सिकरोआ पंचायत के चंदपुर गांव में चोरी के लिए पति-पत्नी की हत्या की गई या जांच को भटकाने के लिए चोरी का एंगल दिया गया। पुलिस इन्हीं दो पहलुओं के आसपास मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा दोहरे हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है। वहीं, पति-पत्नी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

पुलिस के लिए यह हत्याकांड अभी एक पहेली बना हुआ है। वारदात स्थल या यानी मृतकों के घर आबादी से दूर होने के कारण पुलिस के लिए सबूत जुटाना मुश्किल हो गया है। डॉग स्क्वायड की मदद से गांव के रास्तों को छाना जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपती करीब सात माह पहले से घर पर अकेले रह रहे थी। सात माह पहले मृतक रूपलाल की सास का देहांत हो गया था। सास रूपलाल के घर पर ही रहती थी। उसकी मृत्यु के बाद से रूपलाल और उसकी पत्नी कमला देवी घर पर अकेले रह रहे थे। इससे पहले दोनों अपने बेटों के साथ शिमला में रहते थे। मृतक दंपती के दो बेटे हैं। एक बेटा शिमला में टैक्सी चलाता है। दूसरा बेटा फोटोग्राफर है। दोनों बेटे परिवार के साथ शिमला में रहते हैं। मृतक पति-पत्नी से घर पर गायों का पालन करके प्रतिदिन करीब 20 लीटर दूध निजी कंपनी को बचते थे। जब रविवार को वह दूध को बचने के लिए नहीं पहुंचे तो ग्रामीण उनके घर पर पहुंच गए, जहां उन्हें दोनों खून से लथपथ मिले। पुलिस को घर पर अलमारियों और ट्रंक का सामान बिखरा हुआ मिला है। साथ ही रास्ते में अंगूठी और बाली भी मिली हैं। पुलिस चोरी के इरादे से की गई हत्या सहित हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ में यह भी जांच कर रही कि कहीं जांच को भटकाने के लिए किसी ने हत्याकांड को चोरी का एंगल देने की कोशिश तो नहीं की है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि मृतक रूप लाल की सास तंत्र विद्या भी जानती थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान की अगुवाई में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed