{"_id":"64b7dc5a4af8eb9424085514","slug":"po-cell-arrested-the-absconding-accused-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-2736-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फरार चल रहे आरोपी को पीओ सेल ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फरार चल रहे आरोपी को पीओ सेल ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
-आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की पीओ सेल ने सड़क हादसे में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने पेशियों पर गैर हाजिर रहने पर उद्घोषित अपराधी करार दिया था। उसे आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार साल 2016 में बरमाणा थाना के तहत नम्होल में दो वाहनों की टक्कर हुई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला जिला अदालत में दायर किया गया। अदालत की ओर से पेशी पर हाजिर होने के लिए एक आरोपी नरेंद्र निवासी गांव नेरी डाकघर ओख तहसील अर्की जिला सोलन को समन, वारंट आदि भेजे गए, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर रहा। इस पर अदालत ने उसे इस साल 26 जून को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। तब से पीओ सेल उसकी तलाशी में लगी थी। इसी बीच पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी नरेंद्र आजकल शिमला के सुन्नी में है। मंगलवार को पीओ सेल की टीम में शामिल मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार और आरक्षी मुनीश कुमार ने सुन्नी से भगौड़े नरेंद्र को पकड़ लिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।