फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PO cell arrested fugitive accused from Kiratpur Sahib

Bilaspur News: पीओ सेल ने भगोड़े आरोपी को किरतपुर साहिब से किया गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
PO cell arrested fugitive accused from Kiratpur Sahib
-चेक बाउंस के मामले में चल रहा था फरार
विज्ञापन

- पेशियों से गैर हाजिर रहने पर अदालत ने भगोड़ा किया था घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस के पीओ सेल ने भगोड़े आरोपी को पंजाब के किरतपुर साहिब से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब पांच साल से चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहा था। पेशियों पर हाजिर न होने पर अदालत ने उसे भगोड़ा (उद्घोषित अपराधी) घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार सरबजीत निवासी गांव भटोली डाकघर किरतपुर साहिब तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के खिलाफ साल 2020 में चेक बाउंस के आरोप में सदर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले को अदालत में दायर किया। अदालत की ओर से उसे पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि भेजे गए, लेकिन हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा कर रही थी। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि भगोड़ा आरोपी किरतपुर साहिब में है। पीओ सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार और आरक्षी मुनीश कुमार की टीम किरतपुर गई। वहां रविवार सुबह करीब 6:00 बजे भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed