फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   pnb gave 50 lakh rupees chek to sahid ankesh mother and father in village seyu gumarwin

शहीद अंकेश के माता पिता को पीएनबी ने दिया 50 लाख का चैक

Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
pnb gave 50 lakh rupees chek to sahid ankesh mother and father in village seyu gumarwin
घुमारवीं के गांव सेऊ के शहीद अंकेश भारद्वाज के माता-पिता को चेक भेंट करते पंजाब नेशनल बैंक के कर्? - फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर)। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 128वें स्थापना दिवस पर बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद हुए घुमारवीं के गांव सेऊ के अंकेश भारद्वाज के माता-पिता को बैंक की ओर से पचास लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक घुमारवीं के मुख्य प्रबंधक राधा कृष्ण ने बताया कि बैंक द्वारा पीएनबी रक्षक प्लस सैलरी बचत खाता योजना के तहत खोले गए खाते में आर्मी, पैरा मिलिट्री फोर्स तथा पुलिस के जवानों को 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। जबकि हवाई दुर्घटना के शहीदों को बैंक द्वारा एक करोड़ रुपये बीमा राशि का भुगतान किया जाता है। गौर हो कि बीते फरवरी महीने में अंकेश भारद्वाज अरुणाचल प्रदेश के तेमांग सेक्टर में एक बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। शहीद के माता-पिता को 50 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान बैंक के केंद्रीय प्रमुख संजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने शहीद के माता पिता को टोपी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि ऐसे लोगों के बीच हैं, जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जिसने छोटी सी उम्र में ही देश के लिए बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सदैव ही सैनिकों का सम्मान करता है। इस मौके पर शाखा के मुख्य प्रबंधक राधा कृष्ण ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बैंक की घुमारवीं ब्रांच द्वारा दकड़ी चौक पर शाखा के नए एटीएम को खोले जाने की भी घोषणा की। ताकि लोगों को पंजाब नेशनल बैंक की बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलता रहे। उन्होंने बताया कि इस समय पंजाब नेशनल बैंक 19 लाख 40 हजार करोड़ का व्यवसाय कर रहा है तथा यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इसके अलावा उन्होंने सभा में मौजूद शहर के छोटे तथा बड़े व्यापारियों को ऋण तथा डिजिटल लेनदेन की भी जानकारी प्रदान की। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक की घुमारवीं शाखा के प्रबंधक राज कुमार सहित सभी कर्मचारी तथा शहर के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed