फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PM Modi aims to make India a developed nation by 2047

Bilaspur News: पीएम मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

Thu, 21 Dec 2023 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi aims to make India a developed nation by 2047
गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होने से भारत सहज ही बनेगा विकसित राष्ट्र : गर्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की बाड़ी-मझेड़वां पंचायत में विकसित भारत का संकल्प दिलाया। गर्ग ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लक्ष्य हाथ में लिया है। इसमें भारत के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा होने से भारत सहज ही विकसित राष्ट्र बनेगा। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं को वंचित वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। घुमारवीं में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तथा जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। कहा कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह विकसित भारत संकल्प यात्रा सार्थक सिद्ध होगी। गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाकर भारत को विकसित बनाया जा सकता है। इसमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत,उज्ज्वला,जनधन, किसान सम्मान निधि, आवास, विश्वकर्मा, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाया है। इससे करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान पंकज चंदेल व बीडीसी सरवन जम्वाल सहित पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed