{"_id":"57a37f434f1c1bc3762ba5f7","slug":"pligrim-died-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
दिल का दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेलों में मां के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुलिंदर कुमार शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा 60 निवासी पद्राना नजदीक गढ़ शंकर के रूप में हुई है। मामला वीरवार दोपहर का है जब बस स्टैंड के समीप श्रद्धालु को अचानक दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जा गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेजा गया। जहां से शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।