फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players welcomed upon reaching school

Bilaspur News: स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागत

Tue, 17 Oct 2023 03:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Players welcomed upon reaching school
-कंदरौर स्कूल के विद्यार्थियों का खेलों में रहा बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर का स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्य सुनीता राणा ने विद्यार्थियों, शारीरिक शिक्षक भारत भूषण और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों ने संगीत प्रवक्ता सपना सांख्यान के नेतृत्व में पहली बार जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग की वाद्य वादन स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में आर्यन, शाहिद, हार्दिक, लखविंदर, अरुण, विकास शामिल रहे। छात्र और छात्रा वर्ग की संस्कृत श्लोक स्पर्धा में विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें जतिन, देवांश, शिवानी, ज्योति शामिल है। छात्र वर्ग की सुगम संगीत स्पर्धा में कार्तिक, लखविंदर, हर्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूडो में वीरेंद्र और कुश्ती में शिवांश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed