फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players of Anupam Public School Kuthera won 16 gold medals

Bilaspur News: अनुपम पब्लिक स्कूल कुठेड़ा के खिलाड़ियों ने जीते 16 स्वर्ण

Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Players of Anupam Public School Kuthera won 16 gold medals
बिलासपुर के कुठेड़ा में आयोजित जुडो प्रतियोगिता में दाव पेच लगाते खिलाड़ी। संवाद
हिम गुरुकुल लदरौर के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम
विज्ञापन

कुठेड़ा में हुई जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता
200 खिलाड़ियों ने लिया भाग, समाजसेवी मनोज शर्मा ने बांटे पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कुठेड़ा स्थित अनुपम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जिला स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने किया, जबकि हिमाचल फ्रंट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का समापन समाजसेवी मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर हिमाचल मलखंब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समापन समारोह में जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनुपम पब्लिक पाठशाला कुठेड़ा ने 16 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर जिला ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं हिम गुरुकुल लदरौर के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूडो संघ के अध्यक्ष कपिल शर्मा और सचिव अतुल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक की आयु के जूनियर वर्ग के लड़के-लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कहा कि उक्त सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कुठेड़ा व्यापार मंडल के प्रधान राकेश सोनी, वार्ड सदस्य अशोक महाजन, अरविंद मेहता, विनोद कुमार, शशि, संजय कुमार, विजय ठाकुर, अवनीश ठाकुर, राजेश, विकास और परीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed