फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players from DAV Barmana won four medals at the national competition

Bilaspur News: डीएवी बरमाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते चार पदक

Sat, 31 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Players from DAV Barmana won four medals at the national competition
डीएवी स्कूल बरमाणा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मा
वुशु में अर्नब ने स्वर्ण, गौरी और दिव्यांश ने कांस्य पर जमाया कब्जा, बॉक्सिंग में रिद्धिम को मिला कांस्य
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश के करीब 1600 खिलाड़ी भी शामिल रहे। बरमाणा स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने वुशु और एक खिलाड़ी ने बॉक्सिंग स्पर्धा में भाग लिया। वुशु के अंडर-17 वर्ग में अर्नब चंदेल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-14 वर्ग में गौरी और दिव्यांश गौतम ने कांस्य पदक हासिल किए। बॉक्सिंग के अंडर-14 वर्ग में रिद्धिम ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा। इसके अलावा सेजल, सरहद, दीक्षिता, शाश्वत, आरव, अक्षय, आदित्य ठाकुर, भविष्य, चिराग और रिद्धिमा ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूल परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने खिलाड़ियों को पुष्पमालाएं पहनाकर और आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षा अध्यापक विकास शर्मा की विशेष सराहना की। साथ ही एस्कॉर्ट शिक्षक स्मृति, अभिषेक और विशाल अभिषेक के सहयोग एवं मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed