फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Plantation is very important: Sanjay

पौधरोपण है बेहद जरुरी : संजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Plantation is very important: Sanjay
बिलासपुर (रामपुर)। हास्य फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा है कि कोरोना से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है और सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया है। इसलिए लोगों को चाहिए कि कोरोना से मुक्ति पाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करके वायुमंडल को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

नैनीताल से मुंबई जाते वक्त सोमवार की अपराह्न करीब एक बजे फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा और अभिनेता आदिल मियां, शाबेज खां, शारोज खां साथ पौधरोपण किया और पौधे का नाम पुलिस की छाया रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस की छाया नामक यह पेड़ पूरे बिलासपुर के ही लोगों को नहीं, बल्कि थाने में पहुंचने वाले हर पीड़ित को अपनी छाया देकर राहत महसूस कराएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक किताब पढ़ी है कि खाकी में इंसान। लोगों ने पुलिस को जितना बुरा बना दिया है, उतनी पुलिस बुरी नहीं है और खाकी के अंदर जो पुलिस मैन है, वह भी इंसान ही नहीं, बल्कि हमारे व आपके परिवार का ही सदस्य है। इसलिए सभी लोग कानून का पालन करें और पुलिस के कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के बाद उनकी सर्कस, ग्वालियर आदि फिल्में रिलीज होंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को दिमागी तौर पर संतुष्टि देने के लिए कामेडी फिल्में बनाना ही उन्हें पसंद है। इसके बाद वह मोहल्ला आनंदनगर के संकट मोचन श्री बाला जी धाम मंदिर पहुंचे और मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया तथा पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस मौके पर ब्राह्मण समाज व परशुराम युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने फिल्म अभिनेता का फूलमालाओं व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर रघुनंदन भारद्वाज, अरविंद शर्मा, एवन गुप्ता, प्रिंस भारद्वाज, कमल बाबू, वेदप्रकाश शर्मा, स्वास्तिक, समृद्ध, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed