फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pink booths were built in Patta and Seu Panchayat.

Bilaspur News: पट्टा और सेऊ पंचायत में बनाए पिंक बूथ

Mon, 25 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pink booths were built in Patta and Seu Panchayat.
ग्राम पंचायत सेऊ के बाड़ी मतदान केंद्र पर बनाया गया पिंक बूथ। संवाद
महिला सशक्तीकरण का दिया जा रहा संदेश
विज्ञापन

पूरी चुनाव प्रक्रिया संभालेंगी महिला कर्मचारी
पहली बार के वोट और बुजुर्गों को किया जाएगा सम्मानित
मतदान केंद्रों पर पेयजल, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पंचायतीराज चुनाव के बीच महिला मतदाताओं, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोग ने कई नई पहल शुरू की हैं। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पट्टा पंचायत और सेऊ पंचायत के मतदान केंद्रों को इस बार पिंक पोलिंग बूथ के रूप में विकसित किया है।
इन बूथों की विशेषता यह होगी कि यहां संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया महिला कर्मचारियों के माध्यम से संचालित की जाएगी। बूथों पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी महिलाएं होंगी। इससे महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि पिंक बूथों से महिलाओं की चुनावी भागीदारी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा उन्हें मतदान के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इन बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बूथों के भीतर और बाहर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था की है। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर ठंडे पानी की उपलब्धता रहेगी। बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मतदाताओं के लिए इस बार एक और सराहनीय पहल की गई है। कई महिलाएं छोटे बच्चों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचती हैं। ऐसे में बच्चों को व्यस्त रखने और महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों में विशेष खेल एरिया तैयार किए हैं। इन क्षेत्रों में बच्चों के खेलने के लिए खिलौनों और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।
युवाओं और बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगा सम्मान
पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को बूथों पर सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे भविष्य में भी मतदान के महत्व को समझेंगे। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले बुजुर्ग मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
-अभिषेक शर्मा, बीडीओ घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed