फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pine tree causing accidents on Jhanduta-Barsar road

Bilaspur News: झंडूता-बड़सर मार्ग पर हादसों का कारण बन रहा चीड़ का पेड़

Tue, 11 Apr 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pine tree causing accidents on Jhanduta-Barsar road
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-शाहतलाई-बड़सर सड़क मार्ग के बीचों-बीच खड़ा चीड़ का पेड़ लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। सड़क के बीचों-बीच खड़े इस पेड़ से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने पेड़ के दोनों ओर वाहनों के लिए आने जाने की सुविधा कर रखी है, लेकिन अचानक वाहन दूसरी ओर से आने पर वाहन चालक दिशाहीन होने के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों ने लोक निर्माण विभाग से समस्या का समाधान करने को कहा है, ताकि लोग दुर्घटनाओं से बच सकें। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क मार्ग से पेड़ हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से वन विभाग से समस्या का हल करवाएगा। क्षेत्र के ज्ञान सिंह कपिल, सतपाल चंदेल, श्याम सिंह परमार, ओंकार मिन्हास, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, पवन कुमार, बलबीर सिंह, भाग सिंह ने लोक निर्माण विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। व्यस्त मार्ग होने के कारण रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क मार्ग के बीच चीड का पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर वाहनों का भारी नुकसान झेल चुके हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अधिशासी अभियंता हरि राम ने बताया कि समस्या सामने आई है। बहुत जल्द वन विभाग को पेड़ हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से पत्राचार करके समस्या का हल कर दिया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता सुशील कुमार ने बताया कि वन विभाग पेड़ को हटाने की प्रक्रिया पूरी करके लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed