फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   piligrmages in naindevi temple

Bilaspur News: नयनादेवी में गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
piligrmages in naindevi temple
20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा,प्राचीन हवन कुंड में डालीं आहुतियां
विज्ञापन

परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में मंगलवार को गुप्त नवरात्र की अष्टमी और ज्येष्ठ मंगलवार के पावन संयोग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। दिनभर करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। भक्तों ने परिवार की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर प्रशासन ने दर्शन करने, सुरक्षा, पेयजल, सफाई और यातायात की समुचित व्यवस्था की थी। पुलिस और होमगार्ड के जवान भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए और किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। दिनभर मंदिर में धार्मिक माहौल बना रहा और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed