{"_id":"6a6200ebd0e534d6300e151c","slug":"piligrimages-in-naina-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164199-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में गुप्त नवरात्र में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में गुप्त नवरात्र में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन बारिश में भी श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में गुप्त नवरात्र श्रद्धा के साथ संपन्न हो गए। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के दौरान माता के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा। गुप्त नवरात्र में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुप्त नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे। वहीं, गुप्त नवरात्र के समापन पर शक्तिपीठ श्री नयना देवी में मौसम ने भी करवट बदली। वीरवार सुबह से ही माता के दरबार में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के कारण जहां श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं मंदिर क्षेत्र में कारोबार करने वाले दुकानदारों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। श्रावण महीने के चलते अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बाहर से आए कई श्रद्धालुओं ने बारिश से बचने के लिए दुकानों में शरण ली और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। उत्तर प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु दिनेश पाठक ने बताया कि काफी तेज बारिश हो रही है। बारिश कम होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अपने घर वापस रवाना हो सकें। उन्होंने कहा कि माता के दरबार में दर्शन तो अच्छे हुए, लेकिन बारिश के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हुई।
पंजाब से आए श्रद्धालु मुरारी लाल, रूप सिंगला और सुरेंद्र ने बताया कि परिवार सहित गुप्त नवरात्र में माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था अच्छी रही और आराम से माता के दर्शन हुए। यहां का मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है। पटियाला से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि माता रानी की कृपा से श्री नयना देवी जी की निशुल्क यात्रा के तहत दो बसों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु सुरेंद्र राम ने बताया कि श्री दुर्गा सेवा दल के माध्यम से काफी संख्या में सदस्य गुप्त नवरात्र में माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रशासन, प्रबंधकों और पुजारियों का आभार जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी।