{"_id":"62f7ef19ed927a3d012aef9e","slug":"pickup-struck-under-land-slide-on-sihadaa-kaahvi-road-bilaspur-news-sml418359057","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहड़ा-काहवी मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहड़ा-काहवी मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबी पिकअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहड़ा के सिहड़ा गांव में संपर्क मार्ग पर भूस्खलन के मलबे में एक पिकअप दब गई। साथ ही मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गया है।
इस स्थान पर अभी भी भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी तैनात कर दी। संपर्क मार्ग को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीएम रामेश्वर दास ने विभागीय टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार सिहड़ा गांव के पास शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे भूस्खलन हो गया। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे। इसी जगह स्थानीय निवासी धर्मपाल पुत्र अनंत राम ने अपनी पिकअप गाड़ी को भी खड़ा किया था, जो मलबे में दब कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। एसडीएम रामेश्वर दास ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया गया है। नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है। सड़क बहाली की कोशिश जारी है। गांव में किसी मकान को खतरा नहीं है।