{"_id":"64bbad112ba4eb077e0ecf74","slug":"phc-malokhar-got-doctor-after-15-months-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-2877-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पीएचसी मलोखर को 15 महीने बाद मिला चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पीएचसी मलोखर को 15 महीने बाद मिला चिकित्सक
विज्ञापन
- दूरदराज के इस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिली राहत
-लोगों को कई किलोमीटर दूर जाने से मिलेगा छुटकारा
-स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. वानी शर्मा को दी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। उपमंडल सदर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलोखर को 15 महीने बाद चिकित्सक मिला है। चिकित्सक की नियुक्ति से दूरदराज के इस क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। लोगों को छोटी-मोटी बीमारी के लिए कई किलोमीटर दूर जाने छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एमओ डॉ. वानी शर्मा को इस स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्ति दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनोखर में चिकित्सक का एक पद स्वीकृत है, लेकिन मई 2022 से खाली चल चिकित्सक के पद के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को बुखार जैसे छोटी-मोटी बीमारी के लिए भी करीब 20 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाई या फिर सिविल अस्पताल मारकंड जाना पड़ता था। इससे लोगों के समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। अब चिकित्सक की नियुक्ति होने से मलोखर पंचायत के ग्रामीणों के साथ आस-पास की करीब पांच पंचायतों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। डॉ. वानी शर्मा को इससे पहले शिमला जिले की रेवालपुल पीएचसी में नियुक्ति दी गई थी, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने उनकी नियुक्ति पीएचसी मलोखर में कर दी है। विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। उधर, स्वास्थ्य खंड मारकंड के खंड अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बावा ने बताया कि पीएचसी मलोखर में नए चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश हो गए हैं। हालांकि इस पीएचसी में बीच-बीच में चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता था, लेकिन नियमित चिकित्सक की नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों और अधिक लाभ मिलेगा।
इनसेट
जिले में अभी भी छह पीएचसी में चिकित्सक नहीं
उपमंडल झंडूता की पीएचसी गेहड़वीं, बुहाड़, भेड़ी और मरोत्तन, उपमंडल घुमारवीं की पीएचसी दधोल और मैहरी काथला में चिकित्सक के पद खाली चल रहे हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक चिकित्सक का पद स्वीकृत है। यह सभी छह पीएससी जिले के दूरदराज क्षेत्रों के हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को भी कई किलोमीटर जाकर उपचार लेना पड़ता है।