{"_id":"69c7dc2cf76fb1106509b779","slug":"pharmacy-students-went-on-an-industrial-tour-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156885-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
Sat, 28 Mar 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
दवा निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और संयंत्र संचालन की ली जानकारी
36 विद्यार्थियों ने आधुनिक फार्मा उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बिलासपुर के 36 विद्यार्थियों एवं दो संकाय सदस्यों ने बद्दी-नालागढ़ मार्ग, जिला सोलन का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मा उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना रहा।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कंपनी के आधुनिक संयंत्र का अवलोकन कराया गया, जहां उन्होंने दवा निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन तकनीक, संयंत्र संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद करते हुए कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिससे उनके विषयगत ज्ञान और सीखने की उत्सुकता स्पष्ट रूप से सामने आई। कंपनी के मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग ने विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह और सीखने की लगन की सराहना की। प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने विद्यार्थियों के इस भ्रमण को सराहनीय बताते हुए कहा कि डैगन फार्मास्युटिकल्स युवा प्रतिभाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों और कार्यशैली से जोड़ते हैं। प्राचार्य डॉ. ईशा रानी ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो उन्हें करियर के व्यावहारिक आयामों से परिचित कराते हैं।