फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Personal principles are essential for success in life: Rajesh Dharmani

जीवन में सफलता के लिए व्यक्तिगत सिद्धांत जरूरी : राजेश धर्माणी

Sun, 23 Nov 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Personal principles are essential for success in life: Rajesh Dharmani
डंगार स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंत्री राजेश धर्माणी को सम्मानित करते स्क
डंगार स्कूल में हुआ क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

स्कूल में 20 लाख से बनेगा कला मंच, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए साहस, दृढ़ निश्चय और व्यक्तिगत सिद्धांतों का होना अत्यंत जरूरी है। एक अच्छे समाज का निर्माण तभी संभव है, जब आज के विद्यार्थी मूल्य आधारित शिक्षा के साथ आगे बढ़ें और शिक्षक उन्हें व्यावहारिक जीवन से जोड़कर शिक्षा प्रदान करें। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डंगार स्कूल में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही।

डंगार में स्कूल रविवार को आयोजित क्लस्टर स्तरीय समारोह में 10 विद्यालय, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार, दधोल, बरोटा, राजकीय उच्च पाठशाला चोखना, तरौन, हरिताल्लयागर, पट्टा, छंदोह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बारी-छजोली और जोल शामिल है के करीब 850 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंत्री राजेश धर्माणी ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपनी एक विशिष्ट प्रतिभा होती है, ऐसे में शिक्षक का यह दायित्व है कि वह बच्चे की क्षमता की पहचान कर उसे सही दिशा प्रदान करे। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर, उन्हें शिक्षा के वास्तविक जीवन में महत्व से जोड़कर शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से महिलाओं का सम्मान, परिवार व समाज में बड़े-बुजुर्गों का आदर-सत्कार, परस्पर सहयोग जैसे मानवीय गुणों एवं भावनाओं को विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह न केवल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि शिक्षकों को बच्चों में मानवीय गुणों के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के दो विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन होने पर बच्चों और स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डंगार स्कूल में 20 लाख रुपये की लागत से कला मंच (स्टेज) निर्माण करने की घोषणा की और कहा कि इससे स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान की सुविधा सुनिश्चित होगी। सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य और मुख्यध्यापकों ने स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, उप निदेशक निरीक्षण निशा गुप्ता, डॉ. सुरेश शर्मा, एसएमसी प्रधान मनोहर लाल, पार्षद राकेश, अनिल मिंटू सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

डंगार स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंत्री राजेश धर्माणी को सम्मानित करते स्क

डंगार स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंत्री राजेश धर्माणी को सम्मानित करते स्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed