{"_id":"6575c523d471aacc590bb686","slug":"person-injured-in-collision-with-car-on-four-lane-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9936-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर कार की टक्कर से व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर कार की टक्कर से व्यक्ति घायल
विज्ञापन
- भटेड़ में हुआ हादसा, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भटेड़ में कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के समय व्यक्ति फोरलेन को पार कर रहा था। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मदन लाल निवासी गांव भटेड़ डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता जिला बिलासपुर फोरलेन को पार कर रहे थे। इसी बीच एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को अपनी कार से एम्स पहुंचाया। उधर, सूचना मिलने पर झंडूता थाना पुलिस एम्स पहुंची, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।