{"_id":"6649f4387eb1d1313a0303e3","slug":"peoples-lives-in-danger-due-to-illegal-hoardings-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117565-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अवैध होर्डिंग से खतरे में लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अवैध होर्डिंग से खतरे में लोगों की जान
विज्ञापन
- नगर परिषद की ओर से नहीं की जा रही कोई कार्रवाई
- शहर की सुंदरता को भी लगा रहे ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। एक तरफ मौसम विभाग बार-बार प्रदेश में तेज अंधड़ चलने की चेतावनी दे रहा है। दूसरी ओर घुमारवीं शहर में बड़े होर्डिंग के तेज अंधड़ से गिरने पर लोगों की जान जोखिम में डाल सकते हैं।
पिछले दिनों मुंबई में एक बड़े होर्डिंग के गिरने से हुई 14 लोगों की मौत के बाद भी नगर परिषद घुमारवीं ने सबक नहीं लिया है। शहर में जगह-जगह टांगे गए सैकड़ों अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए नगर परिषद ने अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है। यहां तक कि अवैध होर्डिंग्स लगाने वाले एक भी व्यक्ति को नोटिस जारी नहीं किया है। जबकि न्यायालय ने कुछ माह पहले शहरों में लगे अवैध होर्डिंग को नहीं हटाने पर नगर निकायों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। हैरानी की बात यह है कि अवैध होर्डिंग से एक तो लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारी जल्द कार्रवाई करने की बात कह कर हर बार मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। घुमारवीं शहर के लगभग हर गली-मोहल्लों, राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली के खंभों, दीवारों और घर की छतों पर प्रचार की सामग्री अवैध रूप से लगाई गई है। बड़े-बड़े होर्डिंग जहां शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। वहीं, नगर परिषद के राजस्व को भी चूना लगा रहे हैं। संस्थाओं और कार्यालय का प्रचार-प्रसार करने के चक्कर में लोग नगर परिषद से होर्डिंग और पोस्टर लगाने की अनुमति तक लेना उचित नहीं समझ रहे हैं। हालांकि इसे रोकने और जुर्माना लगाने का अधिकार नगर परिषद के पास है। लेकिन नगर परिषद इन पर कोई भी कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
कोट
मामला ध्यान में है। जल्द ही शहर से अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू करेगा। इसके अलावा जो होर्डिंग अवैध रूप से लगाए गए हैं, उनके मालिकों को भी नोटिस से निकाले जाएंगे। आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि शहर में किसी भी प्रकार के होर्डिंग बिना अनुमति के न लगाए जाएं।
विज्ञापन
रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं।