{"_id":"6575f9a6f3d2f5b7da00d897","slug":"people-will-soon-get-the-facility-of-rest-house-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9918-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में लोगों को शीघ्र मिलेगी विश्राम गृह की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में लोगों को शीघ्र मिलेगी विश्राम गृह की सुविधा
विज्ञापन
- नगर परिषद विश्रामगृह के लिए तैयार कर रही योजना
- कार्यक्रम के लिए सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे लोगों को कमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के आम लोगों को अब जल्द ही विश्रामगृह की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद एक योजना तैयार कर रही है। इस विश्रामगृह में शहर के लोगों को कम दामों में शादी समारोहों और अन्य कार्यक्रमों के लिए कमरे उपलब्ध हो सकेंगे।
घुमारवीं में मैरिज पैलेस की तर्ज पर बनने वाले इस विश्रामगृह का उपयोग शहर के सभी लोग कर पाएंगे। यहां पार्किंग के साथ मैरिज हाल और अन्य सुविधाएं भी नगर परिषद की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए नगर परिषद घुमारवीं शीघ्र ही एक प्रस्ताव लाने जा रही है। इसके तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 टिकरी वार्ड में इस विश्रामगृह का निर्माण करवाया जाएगा। नगर परिषद की मानें तो अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रस्ताव को जल्द ही पारित कर इस विश्राम गृह का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। इस विश्रामगृह के बनने से लोगों को विवाह शादियों के लिए महंगे होटल का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि बहुत ही कम दामों पर लोगों को यह सुविधा नगर परिषद के इस विश्रामगृह में मिलेगी। बता दें कि नगर परिषद के क्षेत्र में लोगों को अपने घरों में जगह के अभाव के चलते विवाह शादी तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए महंगे होटल, मैरिज पैलेस और अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे लोगों को आय से अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
कोट
नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित इस विश्राम गृह में कमरों के अलावा एक बड़े हॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। यहां पर गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा भी मिलेगी और विवाह शादी और अन्य समारोह के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ का दबाव भी काम होगा। विश्राम गृह के लिए वार्ड नंबर 6 टिकरी वार्ड में भूमि चिन्हित की गई है। प्रस्ताव पास होने के बाद जमीन संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही विश्राम का निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- रीता सहगल, नगर परिषद अध्यक्ष, घुमारवीं