{"_id":"673c946840b766cccf0a489f","slug":"people-will-get-relief-from-traffic-jam-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126787-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में लोगों को यातायात जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में लोगों को यातायात जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
- एग्जिट रोड निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
-सड़क के निर्माण के लिए चार परिवारों की 18 बिस्वा जमीन होगी अधिग्रहीत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। बस अड्डा से बाहर निकलने के लिए एग्जिट रोड का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस सड़क के निर्माण के लिए 639 वर्ग मीटर (18 बिस्वा) भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जो चार परिवारों की जमीन पर आधारित है। यह एग्जिट सड़क परिवहन निगम के डीजल पंप से आरंभ होकर तहसील सड़क से होते हुए पुलिस थाना परिसर के बाहर से निकलकर सीर खड्ड पुल तक पहुंचेगा। इसके बनने से बस अड्डा में बसों के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग रास्ते उपलब्ध होंगे, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रस्तावित रोड में आने वाले भूमि स्वामियों के साथ बैठक कर उनके कागजातों की जांच की गई। प्रारंभिक दौर में कुछ भूमि स्वामियों की आपत्तियां दर्ज की गईं, उन्हें प्रशासन ने अब सुलझा लिया है। कई भू-मालिकों ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री विभाग के नाम करवा दी है और शेष प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी होने वाली है। वर्तमान में बस अड्डा में बसों के आवागमन के लिए केवल एक ही मार्ग होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस नई एग्जिट सड़क के बनने से न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी, बल्कि बसों का संचालन भी सुगमता से होगा।
बस अड्डा घुमारवीं से निकलने वाले एग्जिट रोड के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जैसे ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होगी, निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। यह परियोजना न केवल घुमारवीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। - गौरव चौधरी, उपमंडल अधिकारी