फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People sitting in power of the state are giving protection to goons: Randhir

प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग गुंडों को दे रहे संरक्षण : रणधीर

Tue, 01 Aug 2023 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
People sitting in power of the state are giving protection to goons: Randhir
-विधायक बोले, सात माह में प्रदेश में बढ़ीं आपराधिक गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग लगातार गुंडों को संरक्षण दे रहे हैं। जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई में आई है, तब से आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिस की ओर से भी इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह बात विधायक श्री नयना देवी रणधीर शर्मा ने कही।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सात माह के कार्यकाल में प्रदेश में 39 हत्या, 34 हत्या का प्रयास, 177 दुष्कर्म और 1230 मामले नशे की गतिविधि के दर्ज हुए हैं। यह मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी क्षेत्र पंजाब के साथ लगता है। इस क्षेत्र में भी आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। कांग्रेस के चहेतों को श्री नयना देवी में पार्किंग का टेंडर दिया गया और अब वहां पर वह गुंडागर्दी कर रहे हैं। पार्किंग के बाहर लगी गाड़ियों से भी पैसा लेने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में रेल लाइन का कार्य चल रहा है। वहां पर पंजाब से गुंडे बुलाकर उन कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बैहल स्कूल से एक बच्चे को बेहोश कर दो गुंडों ने अगवा कर लिया। इस बच्चे को देहणी के पास होश आया और तब वहां से वह भाग गया। हालत बहुत खराब होती जा रही है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने में लगी हुई है। उनके बेवजह चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से आग्रह किया कि आपराधिक गतिविधियों और इनको बढ़ावा देने वालों पर शिकंजा कसा जाए। साथ ही सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को जो नुकसान हुआ है, उसका उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए। जो डंगे गिरे हैं उनको मनरेगा के तहत बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन यह उचित नहीं है। जितना नुकसान हुआ है उतना ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर बृजलाल ठाकुर, शैलेंद्र भड़ोल, लेखराम ठाकुर और सोनल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed