{"_id":"67a8b72b8e6e7f1a1d072fef","slug":"people-should-not-use-private-vehicles-as-taxis-they-will-not-get-insurance-in-case-of-an-accident-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131780-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निजी वाहन का टैक्सी के रूप में प्रयोग न करें लोग, दुर्घटना होने पर नहीं मिलेगा बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निजी वाहन का टैक्सी के रूप में प्रयोग न करें लोग, दुर्घटना होने पर नहीं मिलेगा बीमा
Sun, 09 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
झंडूता की टैक्सी यूनियन ने की लोगों से अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। जय ठाकुर द्वारा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन झंडूता की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से टैक्सी चालकों के लिए नई नीतियों पर चर्चा और यूनियन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श हुआ।
जय ठाकुरद्वारा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन झंडूता के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि झंडूता में निजी वाहनों में सवारियों को ढोने का सिलसिला थम ही नहीं रहा। उन्होंने निजी वाहन में सवारियों को ढोने वालों लोगों को चेताया कि यदि सवारियां ढोना बंद नहीं किया तो पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वह निजी वाहनों का प्रयोग करना बंद करें। निजी वाहनों में सवारियों का बीमा नहीं होता है। यदि कुछ अनहोनी हो जाए तो इनके परिवार जनों को बीमा कंपनियों से कुछ भी नहीं मिलेगा। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि निजी वाहन जो कि टैक्सी का काम करते हैं, उनको झंडूता में रोका जाएगा। प्रशासन से भी अपील की है कि इन टैक्स चोरों पर भी शिकंजा कसे। बैठक में उप प्रधान रमाकांत, महासचिव राकेश कुमार, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित सिंह चंदेल, अड्डा प्रभारी मुख्यतयार, कानूनी सलाहकार राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।