{"_id":"655f29c18fea2704ed08d399","slug":"people-should-include-coarse-grains-in-their-daily-diet-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9026-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोग अपने दैनिक भोजन में शामिल करें मोटा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोग अपने दैनिक भोजन में शामिल करें मोटा अनाज
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल के छात्र लोगों को कर रहे हैं मोटे अनाज के लिए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के ग्यारहवीं के छात्रों ने लोगों को मिलेटस के कृषि संबंधी और पोषण संबंधी लाभ के बारे में बताया। बच्चों ने लोगों को बताया कि किस प्रकार से मोटे अनाज का सेवन और खेती हमारी शरीर व पर्यावरण के लिए लाभदायक हो सकती है।
छात्र वेदांश और सहयोगी छात्र मिलेटस कृषि और पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान विषय पर एक प्रोजेक्ट के तहत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर छात्रों ने गांव (बरोटा) के लोगों को जानकारी दी। साथ ही पीपीटी के माध्यम से बताया कि मिलेटस किस तरह से हमारे शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखने में सक्षम हैं। आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में मोटे अनाज का सेवन लोगों के दैनिक आहार से गायब हो गया है। मोटे अनाज का सेवन स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा हुआ है। हृदय रोग ,कैंसर, सूजन और जठर तंत्र संबंधी रोगों को रोकने के लिए यह सहायक है। शारीरिक लाभ होने के साथ मिलेटस पर्यावरण के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। मिलेटस को इसके उचित विकास के लिए ज्यादा पानी और किसी भी प्रकार के उर्वरकों की आवश्यकता नहीं होती है। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि मिलेटस को भी अपने दैनिक भोजन से जोडें।