{"_id":"67728b52d973cca693029116","slug":"people-should-also-follow-their-duties-dr-kismat-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-129315-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग कर्तव्यों का भी करें पालन : डॉ. किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग कर्तव्यों का भी करें पालन : डॉ. किस्मत
विज्ञापन
घुमारवीं में पंच परिवर्तन में नागरिक कर्तव्य विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्यातिथि को सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं में पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं में सतलुज सेवा ट्रस्ट की ओर से पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता डॉ. रमेश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह में हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि आज तक केवल अधिकारों की बात तो देश में खूब हुई, लेकिन संविधान में वर्णित 11 कर्तव्यों को नागरिकों ने गौण मान लिया। जबकि अधिकार और कर्तव्य अलग नहीं है। समानता और स्वतंत्रता मौलिक अधिकार है तो समाज में किसी प्रकार का जाति, लिंग, श्रेणी आधारित भेदभाव न हो और देश की भाषा संस्कृति, राष्ट्रीय गान, यहां के कानून, संविधान को मानना हमारा कर्तव्य भी है। आज नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन में गिरावट देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हम सभी भारत को एक विकसित भारत देखना चाहते हैं। इसलिए नागरिकों को अपनी विरासत, भाषा, परंपरा, नियम कानून को अपनाते हुए व्यवहार में लाना चाहिए। जो दूसरे देशों का है वह भी ठीक है, पर मेरे भारत का जो है वह सर्वश्रेष्ठ है, इस भाव का जागरण ही नागरिक शिष्टाचार है। मुख्यातिथि डॉ. रमेश नड्डा ने पानी, पॉलिथीन और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। सतलुज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सोहन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत किया। सचिव शांति स्वरूप ने सतलुज सेवा ट्रस्ट के कार्यों का ब्योरा सभी के समक्ष रखा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख सुरजीत ठाकुर, ब्रिगेडियर जगदीश शर्मा, मेजर लेख राम, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक मदनकांत, बिजली विभाग से सेवानिवृत्त एससी राम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।