फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People protested against the installation of smart meters in Panjagai.

Bilaspur News: पंजगाईं में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
People protested against the installation of smart meters in Panjagai.
पंजगाईं में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
जबरन मीटर लगाने पर दी जिला मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। उपमंडल पंजगाईं क्षेत्र में विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोमवार सुबह इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की।


प्रदर्शन पंजगाईं बाजार के मुख्य चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बिना अनुमति दुकानों में स्मार्ट मीटर स्थापित कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। युवा नेता रोहित ठाकुर ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारी नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानदारों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दुकानदार ने जब इसका विरोध किया, तो उसकी दुकान में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उस दुकानदार के खिलाफ बरमाणा थाना में शिकायत भी की गई, जो कि सरासर गलत और अन्यायपूर्ण है। रोहित ठाकुर ने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति पर उसकी सहमति के बिना इस तरह का फैसला थोपना गलत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्युत बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और जबरन मीटर लगाने की कार्रवाई जारी रखी, तो वे जिला मुख्यालय में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर छोटा राम ठाकुर, रविंदर कुमार (पूर्व प्रधान), दौलत राम ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, बंगालु राम, कमल वर्मा, नरेंद्र गौतम, योगेश कुमार, सुनील गौतम, राजीव भारद्वाज और ज्ञान चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed