फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People of Kotdhar area will soon get clean drinking water facility

Bilaspur News: कोटधार क्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगी स्वच्छ पेयजल सुविधा

Sat, 19 Jul 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People of Kotdhar area will soon get clean drinking water facility
झंडूता में पेयजल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
मंत्री राजेश धर्माणी ने किया निर्माणाधीन योजना का निरीक्षण
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को तीन माह में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
क्षेत्र की 19 पंचायतों के 60 हजार लोगों को मिलेगा 37 करोड़ की योजना का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुटबौगंड में नाबार्ड के तहत कोटधार क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना का तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो। कांग्रेस नेता विवेक कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।
मंत्री धर्माणी ने बताया कि यह योजना काफी समय से फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के चलते रुकी हुई थी, लेकिन अब सरकार ने आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे इसका निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ चुका है। उन्होंने बताया कि 37 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह पेयजल योजना कोटधार क्षेत्र की 19 पंचायतों के लगभग 60,000 लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगी। कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की जीवनरेखा सिद्ध होगी और इसके पूरा होते ही लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी तीन माह के भीतर कार्य को पूर्ण करें ताकि इसे जनता को समर्पित किया जा सके।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है और यह योजना उसी दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य करने की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा में योजना पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed