फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people of kallar village stoped the work of fourlane in bilaspur himachal

कल्लर गांव में प्रभावित लोगों ने रोका फ ोरलेन का कार्य

Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
people of kallar village stoped the work of fourlane in  bilaspur himachal
बिलासपुर के कल्लर में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते हुए नुकसान का निरिक्षण करते एसडीएम झंडूता और ? - फोटो : BILASPUR
भगेड़/ऋषिकेश (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत गांव कलर में काफी समय से हो रहे भूस्खलन और मकानों में आ रही दरारों को लेकर गुस्साए लोगों ने शनिवार को फोरलेन का कार्य रोक दिया। समस्या के समाधान की मांग करने लगे। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि फोरलेन कार्य के लिए हो रही कटिंग से साथ लगती जमीन मेें भूस्खलन हो रहा है। इससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं तथा अधिकांश मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में पिछले कई दिनों से प्रशासन और फोरलेन कंपनी से बात कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी कोई सुध नहीं ली, जिस कारण समस्या दिनप्रतिदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। मकानों में दरारें व साथ लगती जमीन में भूस्खलन शुरू हो गया है। मकान गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। मजबूरन शनिवार को फोरलेन का कार्य रोकना पड़ा। एसडीएम और तहसीलदार ने प्रभावित जमीन का निरीक्षण किया तथा लोगों को शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण कुमार ने कहा कि मकान में दिन प्रतिदिन दरारें बढ़ती जा रही हैं तथा साथ लगती जमीन में भूस्खलन होने से जमीन का काफी हिस्सा गिर रहा है। जिससे खेत पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। जमीन में दरारें आ चुकी हैं जो कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकती हैं। इसलिए कुछ परिवारों ने दूसरी जगह किराये के मकान में शरण ले ली है।

इस मौके पर भक्त राम, राकेश कुमार, अनिल कुमार, रतनलाल व प्रदीप कुमार सहित करीब 40 लोग मौजूद रहे। एसडीएम झंडूता नरेश ने बताया कि मौके पर निरीक्षण किया गया है और लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed