फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People of eight villages in trouble due to non-availability of buses for Chandigarh-Delhi in the evening

चंडीगढ़-दिल्ली के लिए शाम के समय बस न होने से आठ गांव के लोग परेशान

Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People of eight villages in trouble due to non-availability of buses for Chandigarh-Delhi in the evening
दिल्ली के लिए बस में फूल भेजने से पहले पुष्प उत्पादक
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत डंगार, जोल, सुशनाल, बरोटा, चोखना, दखयुत, हरितल्यांगर और बाड़ी छजोली आदि गांव के लोगों को शाम के समय दिल्ली और चंडीगढ़ जाने के लिए कोई भी बस सुविधा न होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र से शाम के समय कोई भी बस चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर नहीं चलती है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को टैक्सी किराये पर लेकर दधोल पहुंचना पड़ता है। क्षेत्र से दर्जनों सैनिक सेना में कार्यरत हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई किसान फूलों की खेती करते हैं। किसान फूलों को दिल्ली भेजने के लिए रोजाना टैक्सी किराये पर लेकर दधोल पहुंचते हैं। जहां से बस में फूलों की पेटियों को भेजा जाता है।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर मिलने वाली लदरौर-डंगार सड़क के करीब 13 किलोमीटर के दायरे में बसे दर्जनों गांव से रोजाना कई सवारियां दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली होती हैं। इस क्षेत्र के लोगों को बस लेने के लिए पांच सौ से सात सौ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय लदरौर से करीब चार बसें दिल्ली के लिए निकलती हैं और ये चारों बसें भराड़ी होकर दधोल पहुंचती हैं। इस क्षेत्र के लोगों को बस लेने के लिए लदरौर या दधोल पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों अजय, जगदीश, अरुण, संजय, रवि, सोहन लाल, रमेश चंद, नवीन, विनोद, हाकम चंद, राजकुमार और प्रीतम चंद ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए शाम के समय बस सेवा बेहद जरूरी है।

लदरौर से दधोल निकलने वाली चार बसों में से एक बस को वाया बरोटा डंगार किया जाए। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके। लोगों ने बताया कि अगर इस क्षेत्र से एक बस दिल्ली के लिए चला दी जाए तो दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, आरएम विनोद ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed