{"_id":"69678b5d2fd0b0695d0f461b","slug":"people-in-jhanduta-are-upset-due-to-lack-of-bus-service-to-anandghat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152155-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में अनंदघाट तक बस सेवा न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में अनंदघाट तक बस सेवा न होने से लोग परेशान
Wed, 14 Jan 2026 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधनों का लेना पड़ता है सहारा
लोगों को खर्च करने पड़ते हैं अतिरिक्त पैसे, प्रशासन करेगा समाधान का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के मुख्यालय अनंदघाट तक सरकारी व निजी बसों के न पहुंचने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी सरकारी और निजी बसें झंडूता बस स्टैंड पर ही रुक जाती हैं, जिससे आम जनता को करीब दो किलोमीटर दूर स्थित उपमंडल मुख्यालय तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधनों का सहारा लेना पड़ता है।
एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, उप कोषागार कार्यालय, विद्युत सबडिवीजन कार्यालय, सैनिक कैंटीन सहित राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मजबूरी में झंडूता बस स्टैंड पर उतरना पड़ता है। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों या टैक्सियों से अनंदघाट तक जाना पड़ता है, जिस पर उन्हें जरूरत से ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर से झंडूता तक आने में जितना किराया खर्च होता है, उससे अधिक राशि उन्हें बस स्टैंड से उपमंडल मुख्यालय तक पहुंचने में देनी पड़ती है। इससे न केवल उनका अतिरिक्त पैसा खर्च हो रहा है, बल्कि समय की भी भारी बर्बादी हो रही है। कई लोग अधिक किराया न चुका पाने के कारण अपने जरूरी कार्यों के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन के समक्ष मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अनंदघाट तक सरकारी और निजी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता अर्शिया शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या प्रशासन के संज्ञान में आई है और इसके समाधान के लिए उचित कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।