फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People in Ghumarwin got relief from the fear of mad dog on the second day

Bilaspur News: घुमारवीं में लोगों को दूसरे दिन मिली पागल कुत्ते के खौफ से निजात

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
People in Ghumarwin got relief from the fear of mad dog on the second day
-सोमवार को 20 से अधिक लोगों को काटकर किया है घायल
विज्ञापन

-वार्ड नंबर-3 में मृत अवस्था में मिला कुत्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लोगों को दूसरे दिन लावारिस पागल कुत्ते के खौफ से निजात मिल गई। कुत्ते की मौत की सूचना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पागल कुत्ते के मारे जाने की पुष्टि नगर परिषद घुमारवीं ने की है। सोमवार को इस कुत्ते ने शहर में 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल किया है।
घुमारवीं शहर में सोमवार को एक लावारिस कुत्ता पागल हो गया। इसके सामने जो भी आया उसे काट कर घायल कर दिया। एक दिन में 20 से अधिक लोगों को काटकर इस कुत्ते ने घायल कर दिया। पागल कुत्ते के हमले का बच्चे, युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शिकार हुए। सभी ने तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया। इससे पूरा दिन लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि नगर परिषद ने कुत्ते को पकड़ने के लिए दो टीमें में बनाई गई थीं, जिनमें एक टीम पशुपालन विभाग की तरफ से भेजी गई थी। दोनों टीमें शहर में अलग-अलग जगह पर कुत्ते को ढूंढती रहीं। सोमवार रात तक कुत्ते का कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि लोगों ने विभाग को कुत्ते के बारे में जानकारियां भी दी, लेकिन जब तक विभागीय टीम वहां पहुंचती। कुत्ता वहां से भाग जाता था। मंगलवार सुबह दोबारा नगर परिषद और पशुपालन विभाग की टीम ने अपना अभियान शुरू किया इसके बाद दोपहर को उन्हें कुत्ता नगर परिषद के वार्ड नंबर-3 में मृत मिला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कोट
सोमवार को ही दो टीमें गठित की गई थी, लेकिन पूरा दिन ढूंढने के बाद भी कुत्ता कहीं नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब दोबारा टीमें कुत्ते को ढूंढने के लिए निकली तो पता चला कि वार्ड नंबर-3 में कुत्ता मृत अवस्था पड़ा है। कुत्ते के शव को कर्मचारियों ने अपने कब्जे में ले लिया गया। इसके साथ ही पशुपालन विभाग और नगर परिषद की ओर से शहर में घूम रहे अन्य लावारिस कुत्तों की भी वैक्सीनेशन जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed