{"_id":"66042596c310b66d3803b9d3","slug":"people-in-ghayana-troubled-due-to-lack-of-water-supply-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-115102-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नियमित पानी की आपूर्ति न होने से घ्याणा में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नियमित पानी की आपूर्ति न होने से घ्याणा में लोग परेशान
विज्ञापन
- निजी बोरवेल से खरीदना पड़ रहा पानी, सप्ताह में केवल एक या दो दिन हो रही नामात्र पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर खंड की कोटला पंचायत के घ्याणा गांव में नियमित पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को निजी बोरवेल से पानी खरीदना पड़ रहा है। सप्ताह में एक या दो दिन ही पानी आता है और वो भी बहुत ही कम मात्रा में आता है। स्थानीय लोगों में धर्मपाल, विजय कुमार, सुनील, शिवराम, सुनील, शर्मिला, श्याम देई, पिंकी, हेमा, अंजू और श्याम देई सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें स्याेहला मंझोत पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी का सही वितरण न होने के कारण उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इस गांव के करीब 30 परिवारों को सप्ताह में एक या दो दिन ही पानी आता है।
इस कारण उन्हें निजी बोरवेल वालों से पानी खरीदना पड़ता है। पानी की किल्लत के बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। उनके गांव में आधा इंच पाइप से पानी की आपूर्ति होती है। जब भी पानी आता है, तो बहुत कम मात्रा में आता है और उनकी दिनचर्या पानी भरने में ही बीत जाती है। गांव में पानी की कमी को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने घ्याणा गांव के पास एक टैंक का निर्माण करीब एक साल पहले किया था। इसे संगलेड़ी गांव के मुख्य टैंक से भी पाइपों के जरिये जोड़ दिया गया है। एक साल बीत जाने पर भी इस टैंक को पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। नया टैंक बन जाने के बावजूद ब्रह्मपुखर के टैंक से ही पानी की नाममात्र आपूर्ति हो रही है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से घ्याणा गांव के लिए बनाए टैंक से पानी की नियमित आपूर्ति शुरू करने मांग की है।
शीघ्र पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी
सहायक अभियंता निशांत कपूर ने कहा कि घ्याणा गांव के लोगों को शीघ्र ही नए बने टैंक से नियमित पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।