{"_id":"673dce8241a79f4e4509b683","slug":"people-happy-with-road-tarring-problem-solved-after-20-years-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126848-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर सड़क की टारिंग से लोग खुश, 20 वर्ष बाद समस्या हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर सड़क की टारिंग से लोग खुश, 20 वर्ष बाद समस्या हुई दूर
Wed, 20 Nov 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औहर चौक से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक सड़क का काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत औहर सड़क की टारिंग होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी इस सड़क के सुधारे जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
ग्रामीणों में राज गुप्ता, ज्ञान चंद, मुनीलाल धीमान, दीपक, सौरभ धीमान, बलबीर, विनोद सोनी, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, तुलसी राम, पंकज, मनोरमा, वंदना, रेणू और रजनी ने बताया कि औहर चौक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर तक की 300 मीटर लंबी सड़क पिछले 20 वर्ष से बदहाल स्थिति में थी। कई बार नेताओं और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष और औहर के पूर्व पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर से मुलाकात कर सड़क की मरम्मत की मांग उठाई थी। उनके प्रयासों के बाद विभाग ने इस सड़क की टारिंग का काम पूरा किया।
सड़क के सुधारे जाने पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से बदहाल थी, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें होती थीं। अब टारिंग के बाद सड़क बेहतर स्थिति में आ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, यात्रियों को भी फायदा होगा।